मनियारी में महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत

मनियारी थाना क्षेत्र की पकाही पंचायत के विशुनपुर माधो गांव में बुधवार की देर शाम एक महिला की अपने ही घर में संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी.

पकाही पंचायत के विशुनपुर माधो गांव का मामला प्रतिनिधि, मनियारी थाना क्षेत्र की पकाही पंचायत के विशुनपुर माधो गांव में बुधवार की देर शाम एक महिला की अपने ही घर में संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी. मौत की सूचना पर सकरा थाना क्षेत्र से पहुंचे मायके वालों ने बेटी का शव देख सूचना मनियारी पुलिस को दी. मौके पर पहुंचे एसआइ अभिषेक कुमार ने मामले की छानबीन की. मृत महिला की पहचान स्थानीय गांव निवासी लखेंद्र राय की 35 वर्षीया पत्नी विभा देवी के रूप में हुई है. घटना के बारे में कई तरह की चर्चा हो रही है़ देर शाम तक महिला का शव घटनास्थल पर ही था. एसआइ अभिषेक कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर मामले की छानबीन की गयी है़ घटना का कारण पारिवारिक कलह बताया गया है़ पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >