पंखा में करेंट लगने से महिला की मौत

मोतीपुर थाना क्षेत्र के पट्टी असवारी निवासी रामनाथ महतो की पत्नी कौशल्या देवी की शनिवार को करेंट लगने से मौत हो गयी. वह एक सप्ताह से अपने मायका कथैया थाना क्षेत्र के जसौली टोले इमिलिया में रह रही थी.

प्रतिनिधि, मोतीपुर थाना क्षेत्र के पट्टी असवारी निवासी रामनाथ महतो की पत्नी कौशल्या देवी की शनिवार को करेंट लगने से मौत हो गयी. वह एक सप्ताह से अपने मायका कथैया थाना क्षेत्र के जसौली टोले इमिलिया में रह रही थी. घटना जसौली टोले इमिलिया में ही घटित हुई. फिलहाल शव उसके ससुराल पट्टी असवारी में रखा गया है. बताया जा रहा है कि महिला के पति गुजरात में मजदूरी करते हैं. पत्नी की मौत की सूचना के बाद वे घर आने के लिए रवाना हो गये हैं. उनके आने के बाद शव का अंतिम संस्कार किया जायेगा. बताया जा रहा है कि कौशल्या देवी एक सप्ताह पहले अपने मायके गयी थी. रविवार को वह बिजली का पंखा चलाने कमरे में गयी, जैसे ही स्विच ऑन किया कि करेंट लग गयी़ कुछ देर में ही उसकी मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >