करेंट लगने से घास काट रही महिला की मौत

मोतीपुऱ थाना क्षेत्र के अंजनाकोट गांव में मंगलवार को करेंट लगने से दशरथ राम की 60 वर्षीया पत्नी धन्वंती देवी की मौत हो गयी.

मोतीपुऱ थाना क्षेत्र के अंजनाकोट गांव में मंगलवार को करेंट लगने से दशरथ राम की 60 वर्षीया पत्नी धन्वंती देवी की मौत हो गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. जानकारी के अनुसार, धन्वंती देवी मवेशी के लिए अपने घर के बगल में ही चारा काट रही थी. वहीं पर एक गुमतीनुमा दुकान थी, जिस पर लोहे का चदरा लगा था. बताया जा रहा है कि उसी चदरा में करेंट प्रवाहित हो रहा था. जैसे ही धन्वंती देवी उस दुकान के सम्पर्क में आयी, वैसे ही उसे करेंट लग गया. जबतक लोग बचाने पहुंचे, उसकी मौत हो चुकी थी. घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गयी. पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >