Muzaffarpur : घर में घुसकर जबदस्ती करने पर महिला ने काटा पेनिस

Muzaffarpur : घर में घुसकर जबदस्ती करने पर महिला ने काटा पेनिस

प्रतिनिधि, पारू थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला के साथ जबरदस्ती करने पर एक महिला ने एक 35 वर्षीय युवक का फसूल से गुप्तांग (पेनिस) काट दिया़ इससे लहूलुहान युवक को लोगों ने सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से मेडिकल रेफर कर दिया़ जानकारी के अनुसार, युवक अपने घर के बगल के गांव में एक महिला को कर्ज के रूप में पैसा दिया था. उक्त महिला के घर युवक बुधवार की देर शाम पैसा मांगने के बहाने से चला गया और संबंध बनाने की नीयत से जबरदस्ती करने लगा. महिला द्वारा बार-बार मना करने के बावजूद युवक नहीं माना़ इससे आक्रोशित महिला ने सब्जी काटने वाली फसूल से पेनिस काट दिया, जिससे युवक खून से लहूलुहान हो गया. उसके बाद ग्रामीणों ने इलाज के लिए पारू सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार कर नाजुक स्थिति में डॉक्टरों ने मेडिकल रेफर कर दिया. थानाध्यक्ष मोनू कुमार ने बताया कि मामले में किसी ने आवेदन नहीं दिया है. आवेदन मिलते ही आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >