मुजफ्फरपुर में पति और ससुराल वालों पर मारपीट कर विवाहिता को घर से निकालने का गंभीर आरोप

मुजफ्फरपुर में एक विवाहिता को उसके नशेड़ी पति और ससुराल वालों ने बेरहमी से पीटा. हद तो तब हो गई जब आधी रात को उसे घर से बाहर निकाल दिया गया. पीड़िता ने थाने में न्याय के लिए गुहार लगाई है.

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र अंतर्गत सिलौत वासुदेव गांव में एक पारिवारिक कलह का शर्मनाक मामला सामने आया है. नशे की हालत में पति और अन्य ससुराल वालों द्वारा एक विवाहिता के साथ बेरहमी से मारपीट की गई और उसे आधी रात को घर से बाहर निकाल दिया गया. पीड़िता कोमल कुमारी ने इस मामले में मनियारी थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है.

नशे की हालत में पति करता था प्रताड़ित

पीड़िता 27 वर्षीय कोमल कुमारी के अनुसार, उसका पति सुभाष कुमार अक्सर शराब या अन्य नशे की हालत में उसके साथ मारपीट करता था और उसे शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था. इस प्रताड़ना में उसके परिवार के अन्य सदस्य भी पति का पूरा साथ देते थे और विवाहिता पर लगातार दबाव बनाते रहते थे.

आधी रात को घर से जबरन निकाला बाहर

आरोप है कि बीते 28 और 29 अगस्त की दरमियानी रात करीब 11:30 बजे ससुराल वालों ने उसके साथ हद दर्जे की गंभीर मारपीट की. इसके बाद ससुर, सास मुन्नी देवी और देवर सन्नी कुमार ने गंदी-गंदी गालियां देते हुए उसे जबरन घर से बाहर धकेल दिया और दोबारा नहीं आने की धमकी दी.

मायके वालों ने अस्पताल में कराया भर्ती

घटना की सूचना मिलते ही पीड़िता के मायके वाले तुरंत मौके पर पहुंचे और उसकी दयनीय स्थिति को देखते हुए उसे इलाज के लिए मुरौल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है. मनियारी थाना की पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर लिया है और पूरे मामले की गंभीरता से छानबीन कर रही है.

यह भी पढ़ें... मुजफ्फरपुर से आनंद विहार के बीच फिर दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन, 12 फेरों के लिए 11 सितंबर से परिचालन शुरू

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By श्याम कुमार

प्रिंट मीडिया और ग्राफिक डिजाइन के क्षेत्र में 23 वर्षों का व्यापक अनुभव. पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की आवाज बन रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >