राजकुमार हत्याकांड में पत्नी गिरफ्तार

रामपुरहरि थाना क्षेत्र के ब्रह्नडा गांव के राजकुमार दास हत्याकांड के नामजद आरोपित पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

मीनापुर : रामपुरहरि थाना क्षेत्र के ब्रह्नडा गांव के राजकुमार दास हत्याकांड के नामजद आरोपित पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. थानाध्यक्ष सुजीत कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक राजकुमार की पत्नी चैती देवी को सोमवार की देर रात ढेरियां गांव से गिरफ्तार किया गया है . गुप्त सूचना मिली कि चैती देवी अपने मायके ढेरियां में छिप छिप कर रही है . पुलिस ने गहन छापेमारी शुरू कर दी. उसे सड़क पर से गिरफ्तार कर लिया. मृतक का पुत्र राहुल कुमार व उसकी पत्नी गुंजा कुमारी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. दोनों को गिरफ्तार करने के लिए चिन्हित स्थानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है. चैती को जेल भेजने की तैयारी चल रही है. मालूम हो कि शुक्रवार को 12 बजे रात्रि में राजकुमार दास की हत्या लोन की किश्त न चुकाने के आरोप में कर दी गयी थी. मृतक की मां सोनावती देवी ने पतोहू राजकुमार की पत्नी चैती देवी, पुत्र राहुल कुमार व राहुल की पत्नी गुंजा कुमारी पर हत्या कर फरार होने का स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. पुलिस ने एक आरोपी चैती को गिरफ्तार कर लिया है .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >