वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर
जवाहरलाल रोड में चल रहे स्मार्ट सिटी के निर्माण के कारण खोदे गये गड्ढे में गिरकर शहर के एक बड़े व्यवसायी जख्मी हाे गये हैं, जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है. फिलहाल, उनका इलाज पटना के एक बड़े निजी अस्पताल में चल रहा है. चैंबर ऑफ कॉमर्स की तरफ से इसकी जानकारी पत्र लिखकर डीएम व नगर आयुक्त को दी गयी है. चैंबर ऑफ कॉमर्स के महामंत्री सज्जन शर्मा ने बताया कि ब्रांडेड रेडीमेड कपड़े के थोक व्यापारी विजय वृंजराजका गड्ढे में गिरने से पहले चोटिल हुए. स्थिति बिगड़ी, तब शहर के डॉक्टरों ने उन्हें पटना रेफर कर दिया है. उन्होंने स्मार्ट सिटी से चल रहे कार्यों पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि जिस तरीके से गड्ढे खोदकर जहां-तहां छोड़ दिया जा रहा है. इसमें गिर कर राहगीर चोटिल हो रहे हैं. व्यवसाय प्रभावित है. बताया कि हाल में ही लंबे समय बाद जवाहरलाल रोड का निर्माण हुआ. पेंट व हार्डवेयर का यह बह बड़ा मंडी है. लेकिन, इसकी चिंता-फिक्र किये बिना स्मार्ट सिटी के नाम पर गड्ढे को खोद सड़क को बर्बाद कर दिया गया है. बताया कि सही तरीके से निर्माण अगर की जाती. तब किसी तरह की कोई घटना-दुर्घटना नहीं होती. बेतरतीब निर्माण का ही नतीजा है कि लोग जख्मी हो रहे हैं और प्रशासन चुप्पी साधे हुए हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
