Muzaffarpur Newsजिला पीडब्ल्यूडी संघ के अध्यक्ष बने विश्वास

पीडब्ल्यूडी संघ मुजफ्फरपुर जिला कार्यकारिणी की 25वीं वार्षिक आमसभा रानी लक्ष्मीबाई महिला विकास समिति के सेमिनार हॉल में हुई.

-संघ की 25वीं वार्षिक आमसभा आयोजित

-काम व कई प्रतिवेदन किये गये प्रस्तुत

Muzaffarpur News

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

पीडब्ल्यूडी संघ मुजफ्फरपुर जिला कार्यकारिणी की 25वीं वार्षिक आमसभा रानी लक्ष्मीबाई महिला विकास समिति के सेमिनार हॉल में हुई. अध्यक्षता समिति की अध्यक्ष मैरी सिन्हा ने की. पीडब्ल्यूडी संघ जिला संरक्षक लालू तुरहा ने प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. बैठक में अंतर्राष्ट्रीय कोच उषा मनाकी, लालू तुरहा, पूर्वी-पश्चिमी अनुमंडल के प्रतिनिधि, 16 प्रखंडों से जुड़े सदस्य मौजूद थे. मीरा ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

दिव्यांगों के लिए करायेंगे खेल

दिव्यांग खेलकूद प्रभारी कुमार आदित्य ने संघ की कार्यप्रणाली व विशेषकर दिव्यांग खेल आयोजन की योजनाओं पर चर्चा की. तीन साल के लिए नयी कमेटी गठित की गयी. इसमें अध्यक्ष विश्वास राज, उपाध्यक्ष पंकज ठाकुर, सचिव जितेन्द्र राय, संयुक्त सचिव शशिरंजन कुमार, मीडिया प्रभारी साकिब रहमान, सूचना-जनसंपर्क प्रभारी राजा बाबू सिंह, महिला प्रकोष्ठ कोषांग प्रभारी संगीता, दिव्यांग खेलकूद प्रभारी कुमार आदित्य, सह सह संयोजक रामबालक पासवान, आरटीआई प्रभारी राजेश कुमार, निगरानी प्रभारी सोनू कुमार, कानूनी सलाहकार प्रभारी पारस गुप्ता, चिकित्सा सलाहकार प्रभारी रामजीवन शाह, डीपीओ सदस्य संजीव कुमार रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar gaurav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >