जमीन विवाद में हिंसक झड़प, चार की हालत नाजुक

हथौड़ी थाना क्षेत्र की मधेपुरा पंचायत के सोहिजन गांव में देर रात जमीन विवाद में हिंसक झड़प हो गयी. इसमें एक गुट के रंजीत सिंह, शंभु मंडल, राधे कुषण सिंह सहित चार लोग बुरी तरह से जख्मी हो गये.

हथौड़ी. थाना क्षेत्र की मधेपुरा पंचायत के सोहिजन गांव में देर रात जमीन विवाद में हिंसक झड़प हो गयी. इसमें एक गुट के रंजीत सिंह, शंभु मंडल, राधे कुषण सिंह सहित चार लोग बुरी तरह से जख्मी हो गये. सभी घायलों को परिजन एसकेएमसीएच ले गये हैं. जानकारी के मुताबिक, राम लक्षण सिंह से जमीन विवाद चल रहा था. इसमें अंचल अमीन द्वारा मंगलवार को जमीन की नापी करायी गयी. देर रात दोनों गुट के लोगों में झड़प हो गयी. धारदार हथियार से हमला में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गये, जिसे इलाज के लिए एसकेएमसीएच सहित अन्य जगह भर्ती कराया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >