देसी शराब के साथ बाइक सवार दो तस्करों को ग्रामीणों ने पकड़ा

सकराथाना क्षेत्र के सीहो रेलवे गुमटी के निकट बुधवार को 30 लीटर देसी शराब के साथ बाइक सवार दो तस्करों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और मामले की सूचना उत्पाद मद्य निषेध टीम को दी.

प्रतिनिधि, सकराथाना क्षेत्र के सीहो रेलवे गुमटी के निकट बुधवार को 30 लीटर देसी शराब के साथ बाइक सवार दो तस्करों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और मामले की सूचना उत्पाद मद्य निषेध टीम को दी. सूचना पर पहुंची मद्य निषेध टीम को दोनों तस्कर शराब एवं बाइक के साथ सौंप दिया. मद्य निषेध टीम दोनों को गिरफ्तार कर ले गयी. गिरफ्तार युवक मनियारी थाना क्षेत्र का है, उसने पुलिस को अपना नाम राकेश कुमार एवं सुजीत कुमार मनियारी थाना क्षेत्र के महंत मनियारी विशनपुर गांव का निवासी बताया है. लोगों ने बताया कि गिरफ्तार दोनों युवक बाइक से चुलाई शराब लेकर तस्करी करता था. इसपर स्थानीय ग्रामीण उसे पकड़ने के लिए आसपास में खड़े थे. बुधवार को जब बाइक से दोनों तस्कर शराब लेकर आये तो लोगों ने उसे पकड़ लिया. लोगों ने बताया कि मामले की सूचना सकरा पुलिस को देने के लिए कई बार फोन किया गया. लेकिन काॅल रिसीव नहीं हुआ. उसके बाद लोगों ने इसकी सूचना मद्य निषेध टीम पटना को फोन कर सूचना दी. उसके बाद मद्य निषेध विभाग की पहल पर उत्पाद विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शराब तस्कर को बाइक एवं शराब के साथ सौंप दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >