डीजे की धुन पर हथियार लहराते युवक का वीडियो वायरल, होगी कार्रवाई

डीजे की धुन पर हथियार लहराते युवक का वीडियो वायरल, होगी कार्रवाई

ग्रामीण एसपी ने हथौड़ी थानेदार को दिया जांच का आदेश

मुजफ्फरपुर.

डीजे पर डांस करने के दौरान हथियार लहराने का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह वीडियो हथौड़ी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. हालांकि, प्रभात खबर इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. मामले की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने हथौड़ी थानेदार मो. आलम को जांच का आदेश दिया है. उन्होंने कहा है कि वायरल वीडियो में जो भी युवक दिख रहा है, वह औराई, कटरा, बोचहां या किसी और थाना क्षेत्र का रहने वाला है, उसको चिन्हित कर उस पर कार्रवाई करें.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो 26 सेकंड का है. इसमें डीजे पर दर्जनों लड़के रंग- बिरंगी लाइट के बीच में डांस कर रहे हैं. डांस करने वाले लड़कों के बीच में शामिल एक युवक अपने हाथ में हथियार लेकर डांस कर रहा है. उसको लहरा रहा है. कट्टा के साथ एक और युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में युवक ब्लू जिंस व सफेद रंग का टी- शर्ट पहने हुआ है. वह अपने हाथ में कट्टा रखे है. यह भी वीडियो हथौड़ी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. दोनों वायरल वीडियो की जांच में पुलिस टीम जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >