वैशाली एक्सप्रेस की बुकिंग नये नंबर से शुरू

वैशाली एक्सप्रेस की बुकिंग नये नंबर से शुरू

7 दिसंबर से लागू होगा बदलाव

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

नयी दिल्ली जानेवाली वैशाली एक्सप्रेस के टिकट बुकिंग को लेकर यात्रियों के बीच बनी उलझन खत्म हो गयी है. वैशाली नये नंबर से चलेगी और इसकी टिकटों की बुकिंग भी शुरू हो गयी है. आइआरसीटीसी समेत सभी प्रमुख एप व बुकिंग प्लेटफॉर्म पर वैशाली एक्सप्रेस को नये नंबर के साथ अपडेट कर दिया गया है. सात दिसंबर से वैशाली एक्सप्रेस 15565-15566 नये नंबर से चलेगी और इस नंबर के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी गयी है. यात्रियों को ध्यान देना चाहिये कि छह दिसंबर तक यह ट्रेन अपने पुराने नंबर 12553 से ही चलेगी. रेलवे के इस अपडेट से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिली है.

:::::::::::::::::::::::

दिल्ली क्लोन स्पेशल सुस्त, 9 घंटे की देरी से पहुंची ट्रेनें

मुजफ्फरपुर.

नयी दिल्ली के लिए चलने वाली क्लोन स्पेशल ट्रेनों की रफ्तार पूरी तरह बिगड़ गई है. शुक्रवार को क्लोन स्पेशल ट्रेनें कई घंटों की देरी से मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंची, जिससे दिल्ली जाने वाले यात्री दिनभर परेशान रहे. आधिकारिक जानकारी के अनुसार, बरौनी से नयी दिल्ली चलने वाली 02563 क्लोन स्पेशल सात घंटे लेट होकर मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंची. इसी तरह दरभंगा-नयी दिल्ली 02569 भी अपने निर्धारित समय से चार घंटे की देरी से दोपहर में आई. डाउन रूट की ट्रेनों की स्थिति भी काफी बदतर रही. नयी दिल्ली से दरभंगा आने वाली 02564 शाम के समय नौ घंटे की भारी देरी से पहुंची. वहीं, 02570 नयी दिल्ली-दरभंगा क्लोन स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित समय से साढ़े नौ घंटे लेट हुई. ट्रेनों की रफ्तार बिगड़ने से यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर लंबा इंतजार करना पड़ा और उनकी यात्रा योजना प्रभावित हुई है. कुल मिलाकर, क्लोन स्पेशल ट्रेनों के लगातार विलंब से चलने के कारण यात्रियों की परेशानी बढ़ गयी है.

:::::::::::::::::::::::

त्योहार को लेकर एक माह प्लेटफॉर्म-1 पर नहीं होगी तोड़फोड़

मुजफ्फरपुर.

जंक्शन पर चल रहे निर्माण व विकास कार्यों की रफ्तार फिलहाल सुस्त पड़ गयी है. त्योहार के समय यात्रियों को होने वाली असुविधा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि प्लेटफार्म संख्या एक पर अगले एक माह तक कोई तोड़-फोड़ नहीं होगी. रेलवे सूत्रों के अनुसार, अब 5 नवंबर के बाद ही निर्माण की गति तेज की जायेगी. जंक्शन पर यात्रियों की परेशानी का मुख्य कारण बीच के फुट ओवर ब्रिज को अधूरा तोड़ देना है, जिससे एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने में दिक्कत हो रही है. इसके अलावा, प्लेटफार्म छह को अभी तक निर्माण के बाद परिचालन के लिए हैंड ओवर नहीं किया गया है. इससे यात्रियों के लिए उपलब्ध प्लेटफॉर्म की संख्या कम हो गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: LALITANSOO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >