ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों व गर्भवतियों का गांव में ही हाेगा टीकाकरण

ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों व गर्भवतियों का गांव में ही हाेगा टीकाकरण

जिले के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर बनेगा टीकाकरण कॉर्नर

मुजफ्फरपुर.

ग्रामीण क्षेत्राें में रहने वाले बच्चों व गर्भवतियों को अब उनके गांव के हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर में टीकाकरण हो जाएगा. इसके लिए हेल्थ एंव वेलनेस सेंटराें पर टीकाकरण काॅर्नर बनेगा. इसकी तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं. जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डाॅ एसके पांडेय के अनुसार टीकाकरण काॅर्नर शुरू हाे जाने से गांव में रहने वाले लाेगाें काे पीएचसी नहीं आना पड़ेगा. इससे काफी सुविधाएं हाेंगी. इस काॅर्नर पर सभी प्रकार के टीके उपलब्ध हाेंगे. सभी टीकाकरण काॅर्नर पर एएनएम व सीएचओ का माेबाइल नंबर भी जारी किया गया है, जिससे उन्हें कोई परेशानी नहीं हो.

इन स्थानाें पर खुलेगा टीकाकरण काॅर्नर

पीएचसी- हेल्थ एंव वेलनेस सेंटर:

औराई – भैराे स्थान, परमजीवर

बंदरा – विष्णुपुर्र हाथाबाेचहां – पटियासा, सर्फुद्दीनपुर

गायघाट – जारंग, लक्ष्मण नगर,कांटी – छपरा, शेरुकाही

कटरा – देवगन,कुढनी – आगानगर माड़ीपुर

मडवन – राैतनिया

मीनापुर – बनुआ धरमपुरमाेतीपुर – काैन्ही, नकटा,मुराैल – मीरापुर,मुशहरी- नराैली सेन, सलहा जलालपुरपारू – बहद्दीनपुर, कल्याणपुरसाहेबगंज – अहियापुर, माधाेपुर हजारी पश्चिमसकरा – जगदीशपुर बभनगरी, सरमस्तपुर डीह

सरैया – चकना, गाेपी धनवत

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >