शहर में हाईप्रोफाइल को शराब की करता था सप्लाई, धराया

शहर में हाईप्रोफाइल को शराब की करता था सप्लाई, धराया

-सदर थाना के सुभाष नगर इलाके में लिया था कमरा-पकड़ाये शातिर के बैग से अमेरिकन प्राइड व ब्लैक डॉग शराब बरामद -प्रीमियम ब्रांड की शराब सप्लाई करने वाला धंधेबाज गिरफ्तार मुजफ्फरपुर. सदर थाने की पुलिस ने सुभाष नगर वार्ड नंबर सात में छापेमारी कर प्रीमियम ब्रांड की विदेशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है. उसकी पहचान औराई के चहुंटा निवासी श्याम कुमार के रूप में हुई है. पुलिस को उसके पास से एक पिट्ठू बैग बरामद हुआ है. उसमें अमेरिकन प्राइड व ब्लैक डॉग ब्रांड की विदेशी शराब का पैक रखा हुआ था. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. थानेदार अस्मित कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि सुभाष नगर में किराये के मकान में रहने वाला औराई का श्याम कुमार हाई प्रोफाइल लोगों को व शादी समारोह में प्रीमियम ब्रांड की शराब की सप्लाई करता है. उसने पढ़ाई करने के नाम पर किराये पर कमरा ले रखा है. पिट्ठू बैग में बुधवार की रात विदेशी शराब की बोतल रखकर शादी समारोह में सप्लाई करने के लिए जा रहा था. एएलटीएफ पदाधिकारी पीएसआइ कुणाल कश्यप के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी करके उसको दबोच लिया. श्याम किस वेंडर से शराब की खेप लाकर हाई प्रोफाइल लोगों को सप्लाई करता था, इसके बारे में जानकारी जुटायी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >