UPSC Topper Story: पहले 680 और अब 431वां रैंक, मुजफ्फरपुर के इस लाल ने दो-दो बार पास की यूपीएससी

UPSC Topper Story: मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर के रहने वाले सिद्धार्थ कृष्णा ने यूपीएससी परीक्षा में 431वीं रैंक हासिल कर सफलता की नई कहानी लिख दी है. तीन बार की असफलता के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और मेहनत के दम पर सिविल सेवा में जगह बनाई है. पढे़ं सिद्धार्थ के बारे में…

UPSC Topper Story: सिविल सेवा परीक्षा को देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है. हर साल लाखों युवा इसमें बैठते हैं, लेकिन सफलता कुछ ही लोगों को मिलती है. इस कठिन सफर में कई बार असफलताएं भी सामने आती हैं, जो हौसला तोड़ देती हैं. लेकिन, कुछ लोग ऐसे होते हैं जो हार नहीं मानते और लगातार मेहनत करते रहते हैं. ऐसी ही कहानी है बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सिकंदरपुर के रहने वाले सिद्धार्थ कृष्णा की है. सिद्धार्थ कृष्णा ने UPSC की परीक्षा में 431वीं रैंक हासिल कर अपने जिले और परिवार का नाम रोशन किया है. खास बात यह है कि यह उनकी दूसरी सफलता है. इससे पहले भी सिद्धार्थ को यूपीएससी परीक्षा में 680वीं रैंक मिली थी. उस रैंक के आधार पर उनका चयन इंडियन ऑडिट एंड अकाउंट्स सर्विस (IA&AS) में हुआ था और फिलहाल वे शिमला में इसकी ट्रेनिंग ले रहे हैं.

दूसरी बार में 431वीं रैंक

सिद्धार्थ कृष्ण की तस्वीर

सिद्धार्थ अपनी पहली रैंक से संतुष्ट नहीं थे. बेहतर रैंक और मनचाही सर्विस पाने के लक्ष्य के साथ उन्होंने तैयारी जारी रखी. उनकी यही लगन और लगातार मेहनत इस बार रंग लाई और उन्होंने 431वीं रैंक हासिल की. इस बार मिली रैंक के अनुसार, सिद्धार्थ का दावा है कि उन्हें इस बार पूरी उम्मीद है कि उन्हें IAS के तौर पर सेलेक्ट किया जाएगा. 

IIT से इंजीनियरिंग और तीन अटेम्प्ट

सिद्धार्थ कृष्ण

सिद्धार्थ की पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो उन्होंने IIT खड़गपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की. इसके बाद उन्होंने सिविल सेवा की तैयारी शुरू की. हालांकि, शुरुआती तीन परीक्षा में उन्हें असफलता का सामना करना पड़ा. लेकिन उन्होंने इन असफलताओं को अपनी कमजोरी नहीं बनने दी और तैयारी जारी रखी और इस बार उनको उनकी सफलता मिल गयी.

पापा DSP और नाना SI से रिटायर

सिद्धार्थ कृष्ण अपने माता-पिता के साथ

सिद्धार्थ के फैमिली बैकग्राउंड की बात करें तो उनका परिवार भी प्रशासनिक सेवा से जुड़ा रहा है. उनके पापा महेश प्रसाद यादव बिहार पुलिस में डीएसपी हैं और फिलहाल बेगूसराय में तैनात हैं. वहीं उनके नाना पंचम राय भी बिहार पुलिस में एसआई के पद से रिटायर हो चुके हैं.

यह भी पढे़ं: UPSC रिजल्ट: टॉप-10 में बिहार के दो लाल, समस्तीपुर के किराना दुकानदार का बेटा बना IAS

सिद्धार्थ के रिजल्ट को प्रभात खबर अखबार में पढे़ं

प्रभात खबर अखबार की कटिंग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >