Muzaffarpur news: मक्के के खेत में मिला शव, गला घोंटकर हत्या की आशंका, पुलिस जांच तेज

Muzaffarpur news:मक्के के खेत में मिला शव, गला घोंटकर हत्या की आशंका, पुलिस जांच तेज

Muzaffarpur news: मुजफ्फरपुर जिला के पीयर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर छपरा चौर में गुरुवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र के कटहरा सुमेरगंज निवासी 40 वर्षीय नौशाद शेख के रूप में हुई है. वह पिछले 18 वर्षों से अपने ससुराल में रहकर फर्नीचर और चिकन का व्यवसाय करता था.

बुधवार से था लापता, खेत में मिली बाइक

परिजनों के अनुसार नौशाद बुधवार दोपहर से लापता था. काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल सका. गुरुवार सुबह खेत देखने गए किसानों ने मक्के के खेत में उसकी बाइक खड़ी देखी और कुछ दूरी पर शव पड़ामिला.

तार से बंधे हाथ-पैर, गला घोंटने की आशंका

शव की स्थिति संदिग्ध बताई जा रही है. मृतक के हाथ और पैर बिजली के कॉपर तार से बंधे थे, जबकि गले पर गहरे चोट के निशान थे. आशंका है कि तार से गला घोंटकर उसकी हत्या की गई है.

पुलिस जांच में जुटी, कई पहलुओं पर छानबीन

घटना की सूचना मिलते ही पीयर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है. एसडीपीओ मनोज कुमार सिंह ने कहा कि मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा.

मुजफ्फरपुर से सूर्यमणि की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >