किराए के मकान में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस पहुंची तो 6 लड़के-लड़कियां भागे

मुजफ्फरपुर में किराए के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का स्थानीय लोगों ने सोमवार की देर रात भंडाफोड़ किया है

मुजफ्फरपुर में किराए के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का स्थानीय लोगों ने सोमवार की देर रात भंडाफोड़ किया है. सेक्स रैकेट अहियापुर थाना क्षेत्र के सर सैयद कॉलोनी में चल रहा था. स्थानीय लोगों को इसकी सूचना मिली तो उन लोगों ने सेक्स रैकेट चलाने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड समेत चार को पकड़ लिया.

उनकी जमकर पिटाई भी किया. इसके बाद पुलिस को सौंप दिया. मौके से करीब आधा दर्जन युवक-युवती भाग निकले. पकड़े गए लोगों में मास्टरमाइंड के अलावा पटना, चकिया की दो युवती और एक अन्य शामिल है. उधर, आरोपित के बारे में बताया जा रहा है कि सभी शराब माफिया हैं.

6 महीने से चला रहा था रैकेट

तलाशी लेने पर पुलिस को कमरे से नशीली दवाइयां, शराब और इंजेक्शन भारी मात्रा में मिली है. युवतियों को महिला और शराब माफिया को अहियापुर थाना में रखा गया है. शराब माफिया मिठनपुरा का रहने वाला बताया गया है. वह कई बार शराब के धंधा करने के आरोप में जेल जा चुका है. जेल से जमानत पर छूटने के बाद वह किराए के मकान में पिछले छह महीने से सेक्स रैकेट चला रहा था.

ग्राहक के आने पर लगी भनक

स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि हम लोगों को बहुत पहले से पता था कि यहां पर गलत काम हो रहा है. लेकिन हमारे पास कोई साक्ष्य नहीं था, इस कारण हम लोग कुछ कर नहीं पा रहे थे. सोमवार की रात भी एक ग्राहक आया तो हम लोगों को इसकी भनक लग गई. इसके बाद मोहल्ले के सभी लोग वहां पहुंचकर हंगामा करना शुरु कर दिया. जबरन कमरे का गेट खुलवाया गया. इस दौरान कई लोग वहां से भाग निकले, लेकिन दो युवती, एक नाबालिग और शराब माफिया को दबोच लिया गया. फिर उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया.

ऑनलाइन लेता था पेमेंट

पूछताछ में पता लगा कि शराब माफिया ग्राहकों से ऑनलाइन पेमेंट करवाता था. इस दौरान वह चोरी-छिपे पोर्न वीडियो भी बनाता था. मोबाइल की जांच में इसका पता लगा है. रेंटेंड मकान एक महिला का बताया गया है. पुलिस उससे भी पूछताछ करने की कवायद कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >