आपराधिक साजिश रचते दो युवक गिरफ्तार

हत्था थाने की पुलिस ने किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहे दो आराेपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेजा है.

एक कट्टा, दो कारतूस, एक चाकू, दो स्मार्टफोन एवं दो बाइक बरामद बंदरा़ हत्था थाने की पुलिस ने किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहे दो आराेपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेजा है. गिरफ्तार युवक के पास से एक देसी कट्टा, दो कारतूस, एक चाकू, दो स्मार्टफोन एवं दो बाइक बरामद की गयी है. थानाध्यक्ष शशिरंजन ने बताया कि गुरुवार को वाहन जांच के दौरान सखौरा में एक झोपड़ी नुमा बथान में छापेमारी कर एक देसी कट्टा, दो कारतूस, एक चाकू, दो मोबाइल और दो बाइक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में एक की पहचान सखौरा के छोटू कुमार और दूसरे की पहचान सकरी गोसाईं के भोला पासवान के रूप में की गयी़ दोनों के आपराधिक इतिहास का पता अन्य थानों से भी लगाया जा रहा है. पूछताछ के बाद प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >