तालाब में डूबने से दो किशोर की मौत, गम में डूबे लोग

मीनापुर थाना क्षेत्र के झिटकहियां गांव में रविवार की दोपहर तालाब में स्नान करने के दौरान डूबने से दो किशोर की मौत हो गयी़ इसके बाद का हुजूम उमड़ पड़ा़ वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हाे गया़

प्रतिनिधि, मीनापुर थाना क्षेत्र के झिटकहियां गांव में रविवार की दोपहर तालाब में स्नान करने के दौरान डूबने से दो किशोर की मौत हो गयी़ इसके बाद का हुजूम उमड़ पड़ा़ वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हाे गया़ बताया गया कि झिटकहियां गांव के ललित सिंह के 14 वर्षीय पुत्र अंश कुमार व बमबम सिंह के पुत्र 12 वर्षीय शाहिल राज की तालाब में डूबने से मौत हुई है. घटना के समय दोनों किशोर गांव के ही निजी तालाब में स्नान करने गये थे. सूचना पर पहुंचे ग्रामीण राजेश कुमार ने तालाब से दो युवकों को निकाला. इसके बाद आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मीनापुर लाया गया, जहां डाॅक्टरों ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया. वहां पहुंचते ही चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. मृत अंश कुमार रामकृष्ण उच्च विद्यालय के 10वीं का छात्र तथा शाहिल राज झपहां निजी विद्यालय का छात्र था. दोनों दोस्त भी थे औरा भाई में अकेले था. अंश कुमार की मां पूजा देवी, दादा अजय कुमार एवं मृत शाहिल राज की मां रबी सिंह एवं पिता बमबम सिंह घटना के बारे में सुनते ही स्तब्ध हो गये. परिजनों में चीख-पुकार मच गयी. सीओ कुणाल गौरव ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही राजस्व कर्मचारी को जांच का आदेश दिया गया है. पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है़ गमगीन माहौल में शवों का दाह-संस्कार कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >