छापेमारी में डेढ़ किलो गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार
मोतीपुर थाना क्षेत्र के अंजनाकोट गांव स्थित एक घर से पुलिस ने डेढ़ किलोग्राम गांजा बरामद किया है.
By Prabhat Khabar News Desk | Updated at :
प्रतिनिधि, मोतीपुर
थाना क्षेत्र के अंजनाकोट गांव स्थित एक घर से पुलिस ने डेढ़ किलोग्राम गांजा बरामद किया है. वहीं महिला समेत दो गांजा तस्करों भी पकड़ा है. पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना में कांड अंकित कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. जानकारी के अनुसार, थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के अंजनाकोट गांव में भारी मात्रा में तस्करी के लिए गांजा छुपा कर रखा गया है. सूचना पर एसआइ राजेश पंडित के नेतृत्व में महिला पुलिस बलों के साथ छापेमारी की गयी. इसमें सोनी पांडेय के घर में रखे डेढ़ किलोग्राम गंजा पुलिस ने बरामद किया. गिरफ्तार लोगों में सोनी पांडेय के अलावा माधोपुर गांव निवासी राजू सहनी शामिल हैं. थानाध्यक्ष राजन कुमार पांडेय ने बताया कि मामले में दोनों तस्करों के खिलाफ थाना में कांड अंकित कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।