स्कूल फुटबॉल टीम में दो खिलाड़ी चयनित

स्कूल फुटबॉल टीम में दो खिलाड़ी चयनित

डी-20 व 21

मुजफ्फरपुर.

मुजफ्फरपुर की दो खिलाड़ियों का चयन अंडर-14 में बिहार राष्ट्रीय स्कूल फुटबॉल टीम के लिए किया गया. यह जानकारी मुजफ्फरपुर फुटबॉल एसोसिएशन के चेयरमैन असगर हुसैन ने दी. टीम में मुस्कान व साक्षी सुमन चयनित हुई हैं. मुस्कान के पिता मिंटू व ममता हैं. साक्षी के पिता सुनील कुमार व मां रेखा हैं. प्रतियोगिता 25 से 29 अप्रैल तक कोल्हापुर, महाराष्ट्र में होगी. इन दोनों के चयन पर चेयरमैन असगर हुसैन, सचिव प्रसन्नजीत मेहता, कोच बीके यादव, विनोद चौधरी, नौशादुल हसन, हरनाम सिंह, विजेंद्र चौधरी, मो करार, सुरेश महतो, राकेश, राणा कर्मकार, डॉ फिरोजुद्दीन फैज ने खिलाड़ियों को बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar gaurav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >