मारपीट में दो लोग जख्मी, एक आरोपी गिरफ्तार

करजा थाना क्षेत्र के मकदुमपुर कोदरिया से करजा पुलिस ने मारपीट के एक आरोपी को पड़कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया़

मड़वन: करजा थाना क्षेत्र के मकदुमपुर कोदरिया से करजा पुलिस ने मारपीट के एक आरोपी को पड़कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया़ आरोपी की पहचान मकदुमपुर कोदरिया निवासी मुकेश कुमार के रूप में हुई है़ जानकारी के अनुसार, सोमवार को मकदुमपुर कोदरिया में मारपीट हुई, जिसमें दोनों पक्ष के दो लोग जख्मी हो गये़ उनका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मड़वन में कराया गया़ जख्मी लोगों में दिलीप चौहान व जहेंद्र महतो शामिल है़ं मामले को लेकर एक पक्ष के महेंद्र महतो द्वारा आठ लोगों को आरोपित करते हुए करजा थाने में मामला दर्ज कराया गया़ वहीं दूसरे पक्ष की ओर से कमली देवी द्वारा छह लोगों को आरोपित करते हुए मामला दर्ज कराया गया था़ इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पक्ष के मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया़ थानाध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >