शराब की डिलेवरी करने जा रहे दो धंधेबाज धराये

शराब की डिलेवरी करने जा रहे दो धंधेबाजों को पियर पुलिस ने विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है.

बंदरा़ शराब की डिलेवरी करने जा रहे दो धंधेबाजों को पियर पुलिस ने विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष पंकज यादव ने बताया कि सिमरा से एक पल्सर बाइक सवार दो युवक को करीब 25 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. आरोपी की पहचान सकरा थाना क्षेत्र के पिलखी निवासी रंजन महतो और शिवशंकर कुमार के रूप में की गयी है. सिमरा में शराब डिलिवरी करने आने के दौरान दोनों को गिरफ्तार किया गया. दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >