कटनी कर रखी गयी दो बीघा की गेहूं फसल जलायी

रामपुर हरिथाना क्षेत्र के मानिकपुर में दो बीघा जमीन पर लगी गेहूं फसल काटकर दौनी के लिए रखी गयी थी. इसमें शाम करीब 5.30 बजे शरारती तत्वों ने उसमें आग लगा दी.

मीनापुर: रामपुर हरिथाना क्षेत्र के मानिकपुर में दो बीघा जमीन पर लगी गेहूं फसल काटकर दौनी के लिए रखी गयी थी. इसमें शाम करीब 5.30 बजे शरारती तत्वों ने उसमें आग लगा दी. आग बुझाने के लिए पड़ोसियों ने काफी मशक्कत की, लेकिन सफल नहीं हुए. नेहालपुर के किसान द्रवलाल राय को घटना की जानकारी हुई तब से सदमे में हैं. उनके पुत्र दिनेश राय, संजय राय ने बताया कि गेहूं जलाने वाले बदमाशों के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराएंगे. सीओ, बीएओ, हल्का कर्मचारी को सरकारी मदद भी मांगेंगे ताकि बुजुर्ग पिता का इलाज में राहत मिल सके़ दूसरी तरफ कटनी किये हुए मजदूर उपेंद्र राम, वकील राम, ज्ञानी देवी आदि का भी रो-रोकर बुरा हाल था. वे बोल रहे थे की भीषण गर्मी में गेहूं काटे थे, जिसे बदमाशों ने जला दिया. घटनास्थल पर किसान रमाशंकर राय, मोहम्मद कफील अहमद, रामचंद्र राय पूर्व वार्ड सदस्य, नवल प्रसाद यादव वार्ड सदस्य, मुनचुन राय, विजय राय, अधिकारी राय, ब्रज मोहन राय किसान सलाहकार ने घटना की जांच की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >