Muzaffarpur : सीएसपी लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

Muzaffarpur : सीएसपी लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

लूटकांड में करीब आधा दर्जन बदमाशों की है संलिप्तता औराई. थाना क्षेत्र के नयागांव से सीएसपी संचालक लूटकांड में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है़ चार अन्य की तलाश जारी है, मुख्य आरोपी शिवचंद्र सहनी उर्फ पकौड़ी अब तक फरार है़ उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है़ थानाध्यक्ष राजा सिंह ने बताया कि सीएसपी संचालक से लूट में करीब आधा दर्जन लोगों की संलिप्तता सामने आयी है, जिसमें दो बदमाशों की गिरफ्तारी हो चुकी है़ पुलिस ने बदमाशों के पास से बाइक, एक कट्टा, कारतूस व मोबाइल बरामद किया है़ अब तक लूटे गये रुपये बरामद नहीं हो सका है़ वहीं अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जायेगा. वहीं बागमती उत्तरी तटबंध पर भी पुलिस गश्त कर रही है. नयागांव से भरथुआ तक बागमती तटबंध पर पुलिस की नजर है़ इस कारण पुलिस गश्ती कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >