राजस्थान के ट्रक ड्राइवर की अहियापुर में मौत

Truck driver from Rajasthan dies in Ahiyapur

मुजफ्फरपुर . राजस्थान के ट्रक ड्राइवर की तेज बुखार आने से अहियापुर में मौत हो गयी. राजस्थान से पांच दिन पहले ट्रक में सामान ले कर पूर्णिया गया था. उसके बाद राजस्थान लौटने के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ने लग, जिसके बाद शुक्रवार की अहले सुबह उसे अहियापुर फोरलेन स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. मृतक राजस्थान का मनीष कुमार है. मृतक के साथ मौजूद सेकेंड ड्राइवर ने उसके परिजनों को सूचित कर दिया है. शुक्रवार की देर शाम तक मृतक के परिजन नहीं पहुंच सके थे परिजन के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम कर आगे की प्रक्रिया की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >