117 कार्टन विदेशी शराब लदा ट्रक जब्त, चालक-खलासी गिरफ्तार

मद्य निषेध विभाग के विशेष छापेमारी दल ने सरैया पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर एनएच-722 रेवा रोड में रघुनाथपुर गांव स्थित पेट्रोल पंप पर विदेशी शराब लोड खड़े एक ट्रक को जब्त कर लिया.

प्रतिनिधि सरैया, मद्य निषेध विभाग के विशेष छापेमारी दल ने सरैया पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर एनएच-722 रेवा रोड में रघुनाथपुर गांव स्थित पेट्रोल पंप पर विदेशी शराब लोड खड़े एक ट्रक को जब्त कर लिया. तलाशी लेने के क्रम में ट्रक से 1057 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी. वहीं पुलिस ने ट्रक चालक और उप चालक को गिरफ्तार कर लिया. ट्रक को जब्त कर थाना ले आयी. मध निषेध विभाग ने बताया है कि एनएच-722 रेवा रोड में रघुनाथपुर गांव स्थित पेट्रोल पंप पर खड़े शराब लदे एक ट्रक को सरैया पुलिस के सहयोग से जब्त कर लिया गया़ ट्रक से 1057 लीटर यानी 117 कार्टन विदेशी शराब की खेप जब्त की गयी. साथ ही चालक और उप चालक को गिरफ्तार किया गया. वहीं ट्रक एवं जब्त शराब को पुलिस के हवाले किया गया. थानाप्रभारी जय प्रकाश सिंह ने बताया कि पकड़े गये चालक और उपचालक से पूछताछ के आधार पर तस्करों को चिन्हित कर प्राथमिकी दर्ज करने की कवायद की जा रही है. उसके बाद चालक और उपचालक को न्यायिक हिरासत में भेजा जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >