वैशाली एक्सप्रेस : नहीं बुक हो रहा 7 दिसंबर का टिकट

Tickets for December 7 are not being booked

नये नंबर से चलनी है ट्रेन, पोर्टल पर यह अपडेट ही नहीं

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

वैशाली एक्सप्रेस से दिल्ली जाने वाले यात्री उस वक्त हैरत में पड़ गये जब 7 दिसंबर का उनका टिकट नहीं बुक हुआ. वे कई बार प्रयास किये, पर अंतत: नतीजा सिफर रहा. रेलवे के आधिकारिक पोर्टल पर 60वें दिन की बुकिंग (7 दिसंबर के लिए) खोले जाने पर मुजफ्फरपुर से दिल्ली जानेवाली ट्रेनों की सूची से वैशाली गायब मिली. यात्रियों ने जब टिकट के लिए लॉगिन की तो बिहार संपर्क क्रांति व सप्तक्रांति एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों के विकल्प तो मिले, पर वैशाली का नाम या नंबर नहीं दिखा. केशव कुमार जैसे नियमित यात्रियों ने बताया कि वे वैशाली से ही यात्रा करते हैं, पर 7 दिसंबर का टिकट बुक नहीं कर पा रहे हैं. संजीव शर्मा, पंकज आनंद, अनुकूल तिवारी ने भी पुष्टि की कि वेबसाइट पर ट्रेन का नाम नहीं आने से वे टिकट बुक नहीं कर पाये.

यह है उलझन की वजह

सूत्रों के अनुसार, यह समस्या ट्रेन का नंबर बदलने के कारण उत्पन्न हुई है. जानकारी सामने आ रही है कि 7 दिसंबर से ही वैशाली एक्सप्रेस का दर्जा घटने के साथ इसका ट्रेन नंबर बदला जाना है. पुराने नंबर 12553-12554 के बजाय अब यह 15565 व 15566 नंबर हो जायेगा. बुकिंग पोर्टल पर यह नया नंबर अपडेट नहीं हुआ है. ऐसे में यात्री परेशान हैं.

::::::::::::::::::::::::

क्लोन व स्पेशल ट्रेनें 28 घंटे की देरी से पहुंची

मुजफ्फरपुर.

स्पेशल व क्लोन ट्रेनों की देरी ने यात्रियों को परेशान किया. नयी दिल्ली से दरभंगा जाने वाली क्लोन स्पेशल (02570) तय समय से लगभग 28 घंटे की देरी से बुधवार रात जंक्शन पर पहुंची. छह तारीख को चलनेवाली इस ट्रेन की बदहाल व्यवस्था को लेकर सफर कर रहे यात्रियों ने रेलवे प्रशासन के प्रति कड़ी नाराजगी व्यक्त की. विलंब का यह सिलसिला यहीं नहीं थमा, दिल्ली जाने वाले यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा. दिल्ली जाने वाली क्लोन स्पेशल (02569) को 15 घंटे से अधिक की देरी पर री-शेड्यूल कर दिया गया. इसके कारण दिनभर यात्री स्टेशन पर इंतजार करते रहे. वैशाली एक्सप्रेस (12554) भी अपने निर्धारित समय से करीब चार घंटे लेट देर शाम मुजफ्फरपुर पहुंची. इसके अलावा, बरौनी-नयी दिल्ली स्पेशल (02563) भी लगभग 6 घंटे की देरी से शाम में मुजफ्फरपुर जंक्शन पर पहुंची.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: LALITANSOO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >