पीएचडी के लिए तीन हजार से अधिक आवेदन

पीएचडी के लिए तीन हजार से अधिक आवेदन

:: सत्र 2023 के लिए 22 सौ से अधिक अभ्यर्थियों ने किया आवेदन, 2024 सत्र के लिए भी आंकड़ा एक हजार के पार

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

बीआरएबीयू की ओर से अगले महीने आयोजित होनेे वाले पीएचडी एडमिशन टेस्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया समाप्त हो गयी है. गुरुवार की शाम तक पोर्टल पर 2023 सत्र के लिए 2208 व 2024 सत्र के लिए 1097 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था. विवि की ओर से कहा गया है कि जुलाई में दोनों सत्रों के लिए एक साथ पीएचडी एडमिशन टेस्ट का आयोजन किया जाएगा. टेस्ट से ठीक एक सप्ताह पूर्व इसके लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा. आधा दर्जन से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए जा सकते हैं. बता दें कि 2023 सत्र के लिए पिछले वर्ष से ही आवेदन लिया जा रहा है. विलंब हो जाने के कारण 2024 सत्र को भी इसी के साथ जोड़ दिया गया है. हालांकि, अभ्यर्थी दोनों सत्रों की परीक्षा अलग-अलग आयोजित करने की मांग कर रहे हैं.

तिथि समाप्त हुई पर जारी नहीं की गयी रिक्ति :

पीएचडी के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि समाप्त हो गयी, लेकिन विश्वविद्यालय ने अबतक रिक्ति जारी नहीं की. विश्वविद्यालय की ओर से कहा गया था कि इसबार उन्हीं विषयों के लिए पीएचडी एडमिशन टेस्ट होगा जिसमें सीटें रिक्त होंगी. इसके लिए विभागवार रिक्त सीटों की संख्या वेबसाइट पर अपडेट करना था. 12 जून तक ऑनलाइन आवेदन लिया गया. बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने इस कारण आवेदन नहीं किया कि संबंधित विषय में रिक्ति है या नहीं यह स्पष्ट ही नहीं था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANKIT

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >