अंतर जिला लुटेरा गिरोह के तीन सदस्यों को किया गिरफ्तार

देवरिया़ थाना क्षेत्र के धरफरी गांव में बुधवार की रात वैशाली पुलिस ने छापेमारी कर अंतर जिला लुटेरा गिरोह के तीन बादमाशों को देवरिया पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया

वैशाली पुलिस ने की कार्रवाई, सीएसपी संचालक से लूट में था शामिल देवरिया़ थाना क्षेत्र के धरफरी गांव में बुधवार की रात वैशाली पुलिस ने छापेमारी कर अंतर जिला लुटेरा गिरोह के तीन बादमाशों को देवरिया पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया और अपने साथ ले गयी़ गिरफ्तार बदमाशों की पहचान पुलिस ने गांव निवासी मो. आशिक, धर्मवीर साह और सुबोध महतो के रूप में की है़ तीनों ने अपने सहयोगियों के साथ वैशाली थाना क्षेत्र में 14 जून को एक सीएसपी संचालक से दो लाख 70 हजार रुपये हथियार के बल पर लूट लिया था़ पुलिस ने बताया कि वैशाली के एक व्यवसायी से बड़ी रकम लूटने के लिए रेकी कर रहा था़ तीनों पर देवरिया थाना के अलावा वैशाली जिला के कई थानों में आपराधिक मामला दर्ज है़ पुलिस तीनों बदमाशों की लंबे समय से तलाश कर रही थी़ छापेमारी वैशाली थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार के नेतृत्व में की गयी, जिस टीम में देवरिया पुलिस भी थी़ पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश वैशाली सीएसपी लूटकांड के अलावा अन्य कई आपराधिक घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >