मोतीपुर में दो बाइक की टक्कर में तीन जख्मी

मोतीपुऱ थाना क्षेत्र के महना चौक के समीप दो बाइकों की हुई टक्कर में महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया़

मोतीपुऱ थाना क्षेत्र के महना चौक के समीप दो बाइकों की हुई टक्कर में महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया़ घायलों में कांटी थाना क्षेत्र के साइन नीम चौक निवासी छोटू कुमार, चांदनी देवी व राधा देवी शामिल है. घटना उस समय घटी, जब बाइक सवार तीनों घर से मोतीपुर बाजार जा रहे थे. इसी बीच महना चौक के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें ठोकर मार दी. घटना के बाद युवक बाइक लेकर भाग निकला़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >