डीजे साउंड व मशीन चोरी के तीन आरोपियों को पकड़कर पीटा

डीजे साउंड व मशीन चोरी के तीन आरोपियों को पकड़कर पीटा

चोरों की निशानदेही पर कुछ सामान बरामद, चोरी की बात स्वीकारी पंचायत में दोनों पक्ष के लोगों से पूछताछ की गयी महापंचायत प्रतिनिधि, सकराप्रखंड के मझौलिया एवं चंदनपट्टी गांव में सोमवार को डीजे साउंड एवं मशीन चोरी करने के आरोप में लोगों ने तीन युवकों को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी. उसके बाद चोरों की निशानदेही पर कुछ सामान बरामद हुआ. उसके बाद लोगों ने पकड़े गये आरोपियों को मझौलिया पंचायत के जनप्रतिनिधियों के हवाले कर दिया. उसके बाद जनप्रतिनिधियों ने मझौलिया पंचायत की ग्राम कचहरी में पंचायती की. पंचायत में दोनों पक्ष के लोगों से पूछताछ की गयी. उसके बाद आरोपियों ने चोरी की बात स्वीकार की. इस पर लोगों ने दो दिन में चुराये गये अन्य डीजे साउंड एवं मशीन वापस करने की बात पर मामला रफा-दफा कर दिया. बताया गया कि मझौलिया एवं चंदनपट्टी गांव निवासी इस्तेयाज, राजा कुमार एवं कृष्णा डीजे साउंड बजाने का काम करता है. सभी लोगों के घर से आरोपियों ने रविवार की रात डीजे साउंड एवं मशीन की चोरी कर ली थी़ उसके बाद लोगों ने शक के आधार पर तीनों आरोपियों को पकड़ा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >