बिहार में गहराया गर्भाशय कैंसर का खतरा, 2196 महिलाओं में मिला गर्भाशय कैंसर, आंकड़े खौफनाक

Bihar News: बिहार में पहले मुंह के कैंसर के मामले चिंता का विषय था. अब तेजी से बढ़ते गर्भाशय कैंसर के कारण स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है. मुजफ्फरपुर स्थित एसकेएमसीएच के होमी भाभा कैंसर अस्पताल के ताजा आंकड़े बताते हैं कि बीते एक साल में 2196 महिलाओं में गर्भाशय कैंसर की पुष्टि हुई है.

Bihar News: उत्तर बिहार में गर्भाशय कैंसर के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं. दो साल पहले तक मुंह कैंसर के अधिक मामले आ रहे थे, लेकिन अब गर्भाशय कैंसर के मरीज अधिक मिल रहे हैं. एसकेएमसीएच स्थित होमी भाभा कैंसर अस्पताल के आंकड़े बताते हैं कि पिछले एक साल में गर्भाशय कैंसर के मामले में तेजी से बढ़ोतरी हुई है. जिस तरह लोगों में मुंह कैंसर के मामले आ रहे थे, उसी तरह अब गर्भाशय कैंसर के मरीज भी मिल रहे हैं.

क्यों बढ़ रहा खतरा

पिछले एक वर्ष में होमी भाभा कैंसर अस्पताल की ओर से स्क्रीनिंग में 2196 महिलाओं में गर्भाशय कैंसर मिला, यह आंकड़ा चौंकाने वाला है. हर महीने स्क्रीनिंग मे 15-20 महिलाएं गर्भाशय कैंसर से पीड़ित मिल रही हैं. इसमें अधिकतर इस बीमारी के प्रति उदासीन है. उन्हें न तो इस कैंसर के बारे में मालूम है और न ही किसी तरह की परेशानी होने पर डॉक्टर से सलाह लेती हैं. इस कारण कैंसर का स्टेज बढ़ता रहता है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

अब तक 88923 महिलाओं की हुई स्क्रीनिंग

होमी भाभा कैंसर अस्पताल की ओर से अब तक 88,923 महिलाओं की स्क्रीनिंग हो चुकी है. जिला अस्पतालों से लेकर होमी भाभा कैंसर अस्पताल में स्क्रीनिंग की सुविधा उपलब्ध है. गर्भाशय कैंसर के शुरूआती लक्षण मिलने पर सफल इलाज भी हो रहा है. प्रभारी डॉ रविकांत ने बताया कि गर्भाशय का कैंसर सर्विक्स का कैंसर है. सर्विक्स गर्भाशय का निचला भाग होता है, जो प्रजजन अंग से जोड़ता है.

यह संक्रमण शारीरिक संपर्क में आने पर एचपीवी संक्रमित कर सकता है. कोलपोस्कोपी के माध्यम से बच्चेदानी के मुंह के कैंसर को आरंभिक अवस्था में पता लगाया जा सकता है. यदि पहले स्टेज में इसका इलाज हो जाये तो महिला स्वस्थ हो जाती है. होमी भाभा कैंसर अस्पताल में पहले स्टेज में आयी कई महिलाएं आज स्वस्थ है.

इसे भी पढ़ें: पटना DM का बड़ा फैसला, बढ़ती गर्मी के कारण इतने बजे के बाद स्कूल की पढ़ाई पर रोक

इसे भी पढ़ें: पटना के नौबतपुर में बनेगा नया इंडस्ट्रियल पार्क, 100000 से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार

गर्भाशय कैंसर के ये हैं लक्षण

योनि से असामान्य रूप से खून बहना, रजोनिवृत्ति या यौन संपर्क के बाद योनि से रक्तस्त्राव, सामान्य से अधिक लंबे समय तक मासिक धर्म, यौन संसर्ग के दौरान दर्द के बीच रक्तस्राव होना है. यह सब गर्भाशय कैंसर के लक्षण हो सकते हैं. ऐसे लक्षण दिखने पर मरीज को तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिये. समय पर इलाज हो तो इस तरह के कैंसर से मुक्ति पायी जा सकती है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है।. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के पटना जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >