सदर अस्पताल में पकड़ा गया चोर, जमकर पिटाई

सदर अस्पताल में पकड़ा गया चोर, जमकर पिटाई

मुजफ्फरपुर. सदर अस्पताल के ओपीडी में सोमवार को एक चोर मोबाइल चोरी करने की कोशिश में पकड़ा गया. दोपहर 12 बजे मेडिसिन ओपीडी के बाहर लगी मरीजों की कतार में एक संदिग्ध व्यक्ति घुस गया और एक मरीज के पैंट की जेब से मोबाइल निकालने की कोशिश करने लगा. इसी बीच मरीज का हाथ अपनी जेब पर चला गया और उसने मोबाइल चुराते हुए युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया. इसके बाद युवक की जमकर पिटाई की गयी, जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती तब तक भीड़ का फायदा उठाकर वह फरार हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >