ब्रहंडा गांव में ताला काटकर लाखों की संपत्ति की चोरी

रामपुरहरि थाना क्षेत्र के ब्रह्नडा गांव में मंगलवार की रात चोरों ने दो बंद घर पर धावा बोला. मुन्ना खान के घर का ताला काटकर करीब डेढ़ लाख रुपये के आभूषण, महंगे कपड़ा सहित शादी के लिए रखे सामान की चोरी कर ली गयी.

चोरों ने दो बंद घर पर धावा बोला, एक घर का नहीं काट पाया ताला मीनापुर : रामपुरहरि थाना क्षेत्र के ब्रह्नडा गांव में मंगलवार की रात चोरों ने दो बंद घर पर धावा बोला. मुन्ना खान के घर का ताला काटकर करीब डेढ़ लाख रुपये के आभूषण, महंगे कपड़ा सहित शादी के लिए रखे सामान की चोरी कर ली गयी. मुन्ना का घर मजबूत होने कारण साजिद अपनी बेटी की शादी के लिए गहना व कपड़ा उन्हीं के घर में रखे हुए था. मुन्ना घर में ताला लगाकर मुजफ्फरपुर में रहते हैं. रमेश सिंह भी शहर में रहते हैं. उनके घर के तीन गेट का ताला काट दिया़ लेकिन चौथे गेट का ताला किसी कारणवश नहीं कट पाया, जिस कारण रमेश के घर में चोरी नहीं हो सकी. मुखिया जयकृष्ण की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया. थानाध्यक्ष सुजीत कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले में पुलिस कार्रवाई में लगी हुई है. जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >