पिस्तौल के बट से युवक को जख्मी कर पर्स छीना

करजा थाना क्षेत्र के मड़वन टेढिया पुल के समीप दारा पट्टी जाने वाले रास्ते के गेट पर बाइक सवार चार बदमाशों ने ड्यूटी से लौट रहे एक युवक से मोबाइल, पर्स व बाइक की चाबी छीन कर फरार हो गये़

मड़वन : करजा थाना क्षेत्र के मड़वन टेढिया पुल के समीप दारा पट्टी जाने वाले रास्ते के गेट पर बाइक सवार चार बदमाशों ने ड्यूटी से लौट रहे एक युवक से मोबाइल, पर्स व बाइक की चाबी छीन कर फरार हो गये़ इस संबंध में थाना क्षेत्र के जियन टोला निवासी विकास कुमार ने करजा थाने में आवेदन दे अज्ञात बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है़ आवेदन में कहा गया है कि पीड़ित मुजफ्फरपुर से ड्यूटी कर घर लौट रहा था़ इसी दौरान मड़वन टेढिया पुल से आगे दारा पट्टी जाने वाले रास्ता गेट के समीप दो बाइक पर सवार चार बदमाश पहुंचे व युवक को गोली मारने की धमकी देने लगे़ इसी दौरान पिस्टल के बट से मार कर जख्मी कर दिया व पर्स, मोबाइल, बाइक की चाबी छीन कर मुजफ्फरपुर की तरफ भाग गये़ इसके बाद युवक ने पास के पेट्रोल पंप पर आकर लोगों को जानकारी दी़ इसके बाद पहुंचे स्वजन ने युवक का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करजा में कराया़ बताया गया कि युवक के पर्स में दस हजार रुपये ,आधार कार्ड, पैन कार्ड व अन्य कागजात भी थे़ इस संबंध में थानाध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >