जनप्रतिनिधियों को पीएम के कार्यक्रम में भेजने के लिए बसों की धड़-पकड़ शुरू

जनप्रतिनिधियों को पीएम के कार्यक्रम में भेजने के लिए बसों की धड़-पकड़ शुरू

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर 24 अप्रैल को मधुबनी में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर जन प्रतिनिधियों और जीविका दीदी को भेजने को लेकर जिले में 750 बसों की आवश्यकता है. इसको लेकर परिवहन विभाग की पूरी टीम ने काम शुरू कर दिया है. सोमवार की शाम से गाड़ियों की धड़-पकड़ शुरू हो गयी है. वहीं मोटर फेडरेशन के साथ हुई बैठक में बस मालिकों को खुद से भी बस उपलब्ध कराने की बात कही है. अचानक से गाड़ियों की डिमांड बढ़ने के कारण बस संचालकों को फोन पर सूचना देकर बस उपलब्ध कराने को कहा जा रहा है. इसके अलावा अन्य टीम ने बस को पकड़ने का काम शुरू कर दिया है. इन बसों को पुलिस लाइन मैदान में खड़ा किया जायेगा. आवश्यकता अनुसार संबंधित पदाधिकारी को उपलब्ध कराये जायेंगे. पुलिस लाइन मैदान में चार काउंटर बनाये गये है. कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. इसमें एक काउंटर जीविका दीदी के लिए दूसरा पंचायत प्रतिनिधि, तीसरा काउंटर प्रधानमंत्री आवास योजना सहायक, चौथा काउंटर रिजर्व रखा गया. इसके अलावा सड़क वाहन की धड़-पकड़ के लिए आधा दर्जन टीम ने काम शुरू कर दिया है. डीटीओ कुमार सत्येंद्र यादव ने बताया कि पीएम के कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधि व जीविका दीदी को भेजने के लिए आवश्यकता अनुसार वाहनों की व्यवस्था की जा रही है. मोटर फेडरेशन व बस मालिकों ने बैठक में पूर्ण सहयोग की बात कही है. गाड़ियों की कोई कमी नहीं होगी. पांच हजार से अधिक चौपहिया वाहनों की बुकिंग पीएम की सभा में जाने के लिए अब तक उत्तर बिहार से पांच हजार से अधिक चौपहिया वाहनों की बुकिंग हो चुकी है. लग्न को लेकर चौपहिया गाड़ियों की बुकिंग पहले ही हो चुकी है. इसी बीच अचानक से पीएम के कार्यक्रम में जाने के लिए कई जन प्रतिनिधि अपने साथ बड़ी संख्या में लोगों को ले जाने के लिए छोटी बड़ी सभी गाड़ियों की बुकिंग करा रहे है. हाल यह है कि जो ट्रेवल एजेंट को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वह इसके लिए निजी वाहन मालिकों से संपर्क कर रहे है. उनसे किराये पर वह गाड़ी ले रहे है. इसके अलावा बड़े वाहनों की खूब बुकिंग हो रही है. इसके लिए जन प्रतनिधि बस मालिकों से संपर्क कर रहे है बसों की बुकिंग करा रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar gaurav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >