शहीद के परिवार ने सेना को किया सैल्यूट

शहीद के परिवार ने सेना को किया सैल्यूट

कुढ़नी. पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों के प्रतिशोध में पाकिस्तान के 09 आतंकी शिविर को भारत ने ध्वस्त कर दिया. इसकी खबर मिलते ही कारगिल युद्ध में देश के लिए शहीद हुए प्रमोद के घरवालों ने सेना के शौर्य और देश प्रेम को सैल्यूट किया है. शहीद प्रमोद की मां दौलती देवी व बड़े भाई श्यामनंदन यादव ने भारतीय सेना की ओर से अपनी संप्रभुता की रक्षा और आतंकवाद के खातमें के लिए ऑपरेशन सिंदूर के तहत पड़ोसी देश पाकिस्तान में बनाए गए आतंक के ठिकानों को जिस बहादुरी के साथ हमारे सैनिकों ने नेस्तनाबूद किया है. इसके लिए भारतीय सेना के जवानों को सलाम. आपके शौर्य और देश प्रेम को देखकर गर्व होता है. परिवार के साथ आपको जीत की शुभकामनाएं दी हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRASHANT KUMAR

PRASHANT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >