परीक्षा नियंत्रक का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

The effigy of the Controller of Examinations was burnt

दीपक- 37

एबीवीपी का आरोप, पैट का पर्चा लीक करने में नियंत्रक जिम्मेदार

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने बिहार विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक का पुतला दहन कर उनसे इस्तीफे की मांग की. आरोप लगाया कि परीक्षा नियंत्रक की लापरवाही व भ्रष्टाचार के कारण ही पीएचडी प्रवेश परीक्षा (पैट) का प्रश्न-पत्र लीक हुआ है. कार्यकर्ताओं ने कहा कि विवि प्रशासन की ओर से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाये. मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील सिंह ने कहा कि तीन दिन पहले ही एबीवीपी का एक प्रतिनिधिमंडल कुलपति व प्रॉक्टर से मिला था और निष्पक्ष परीक्षा कराने की मांग की थी. कहा कि इसके बावजूद परीक्षा नियंत्रक की वजह से पेपर लीक हो गया, इसलिए उन्हें तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिये. इस विरोध प्रदर्शन में प्रांत कार्यालय सह मंत्री दीपक यादव, महानगर संगठन मंत्री रोहन कन्हैया झा, शिवांशु सिंह, पवन, सुमित, ईशान सिंह व अमित सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

एबीवीपी ने उठाये सवाल

जैमर की व्यवस्था क्यों नहीं: एबीवीपी ने पूछा कि परीक्षा केंद्रों पर जैमर की व्यवस्था क्यों नहीं की गई थी, जिससे मोबाइल फोन का इस्तेमाल रोका जा सके

सुरक्षा व्यवस्था में कमी: पर्याप्त प्रशासनिक और सुरक्षा व्यवस्था का अभाव क्यों था, जिससे पेपर लीक जैसी घटना हुई

सोशल मीडिया पर वायरल: परीक्षा से पहले फेसबुक व व्हाट्सएप पर प्रश्न-पत्र कैसे वायरल हो गया

दोषियों पर हो कार्रवाई: भ्रष्ट पदाधिकारियों को उनके प्रभार से हटाया जाए व सख्त कार्रवाई हो

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Lalitansoo

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >