जंक्शन पर बाइक अलावे हेलमेट के लिये भी 20 रुपये वसूल रहा स्टैंड, जांच शुरू

कार्रवाई नहीं होने पर शिकायतकर्ता ने न्यायालय की शरण में जाने की बात कही

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर मुजफ्फरपुर जंक्शन के पार्किंग स्टैंड में गाड़ी के 20 रुपये शुल्क के साथ यदि हेलमेट छोर कर जाते हैं, तो 20 रुपये हेलमेट का भी शुल्क वसूला जा रहा है. मनमाने ढंग से पैसा वसूल करने का मामला सामने आया है. इसमें राज कुमार सहनी नाम के युवक ने पूर्व मध्य रेल के जीएम के साथ ही ईसीआर में आने वाले सभी डीआरएम को टैग कर शिकायत की है. इसमें उन्होंने बताया है कि अगस्त महीने में यह दूसरी बार उनके साथ हुआ है. जंक्शन के नॉर्थ साइड पार्किंग स्टैंड का रसीद भी टैग कया है. बताया कि 17 अगस्त को भी उनसे बाइक और हेलमेट के लिए अलग से राशि ली गयी. वहीं सोमवार 26 अगस्त को हेलमेट के लिए 20 रुपये शुल्क वसूल किया गया. जो नियम के विरुद्ध है. शिकायतकर्ता ने कहा कि पूर्व की शिकायत में भी किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई. ऐसे में अब वे न्यायालय जाने के लिए बाध्य हो जायेंगे. मामले में डीआरएम दानापुर की ओर से संज्ञान लेते हुए डीआरएम सोनपुर को पूरे मामले से अवगत कराया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >