Muzaffarpur : एयर फोर्स के जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा गांव, अंतिम दर्शन को जुटे लोग

Muzaffarpur : एयर फोर्स के जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा गांव, अंतिम दर्शन को जुटे लोग

प्रतिनिधि, सकरा बरियारपुर थाना क्षेत्र के गनियारी गांव में शनिवार की शाम एयर फोर्स के जवान साहिल कुमार का पार्थिव शरीर सैनिक वाहन से जवानों के साथ गांव लाया गया. इसके बाद परिवार सहित अन्य लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. अंतिम दर्शन के लिए लोगो की काफी भीड़ जुट गयी. लोगों ने जगह-जगह साहित के सम्मान में तिरंगा झंडा दिखाये. शव यात्रा देख लोगों की आंखें नम हो गयीं. माता-पिता एवं भाई बार-बार बेहोश हो जा रहे थे. इस दौरान वायु सेना के अधिकारियों ने पुष्प अर्पित किया. साथ ही आसपास के लोगों ने भी पुष्प अर्पित किया और पार्थिव शरीर को तिरंगा से ढक दिया गया. घटना की सूचना पर विधायक अशोक कुमार चौधरी, भाजपा नेता किशन चौधरी, कपिलेश्वर प्रसाद, जदयू नेता अशोक चौधरी, पूर्व मुखिया सतीश कुमार, राजद नेता हरेंद्र राय, मुखिया सुभाष चंद्र दास, डाॅ परमानन्द राय आदि लोगों ने मृतक के परिजन को सांत्वना दी. उसके बाद परिजन ने ग्रामीणों के सहयोग से सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया. मालूम हो कि पठानकोट में झील में फंसने से गनियारी गांव निवासी वायु सेना के जवान साहिल की मौत हो गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >