Telegram Scam: मुजफ्फरपुर में साइबर अपराधियों ने टेलीग्राम के जरिए टास्क पूरा करने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 3.65 लाख रुपये की ठगी कर ली. मामले को लेकर साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पीड़ित करजा थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है.
Telegram पर मुनाफे का दिया लालच
पीड़ित अमन ने साइबर पुलिस को बताया कि साइबर अपराधियों ने टेलीग्राम ऐप के जरिए उनसे संपर्क किया था. उन्हें टास्क पूरा करने के बदले मुनाफा कमाने का लालच दिया गया. इसके बाद वह साइबर अपराधियों के झांसे में आ गये.
आरोप है कि इसी दौरान उनके एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक खातों से छह अलग-अलग किस्तों में कुल 3 लाख 65 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली गयी.
खाते से रुपये कटने के बाद 1930 पर की शिकायत
खाते से रुपये कटने की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित ने तत्काल राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करायी. इसके साथ ही संबंधित बैंकों को भी घटना की जानकारी दी गयी.
साइबर थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर तकनीकी जांच शुरू कर दी है. पुलिस साइबर अपराधियों तक पहुंचने के लिए लेनदेन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें
बोचहां में फर्नीचर लदे मैजिक से 54 कार्टन शराब बरामद, चालक व तस्कर फरार
