सिलौत गजपति गांव में किशोर की मौत, गम में डूबे लोग

ग्रेटर नोएडा में इमारत के 10वीं मंजिल में परिवार के साथ रह रहे गांव के किशोर अवि की मौत की सूचना मिलते ही मंगलवार को ग्रामीण गम में डूब गये़

प्रतिनिधि, मनियारी ग्रेटर नोएडा में इमारत के 10वीं मंजिल में परिवार के साथ रह रहे गांव के किशोर अवि की मौत की सूचना मिलते ही मंगलवार को ग्रामीण गम में डूब गये़ ग्रामीणों ने बताया कि घर के सभी लोग घटना बाद चले गये है़ं घर का इकलौता चिराग अवि था, जिसे भगवान ने छीन लिया. पर्व-त्योहार में पहुंचने पर अवि सभी से घुल-मिलकर रहता था. मालूम हो कि सिलौत गजपत्ती गांव निवासी दिवाकर कुमार के 15 वर्षीय पुत्र अवि कुमार की मौत सोमवार की सुबह ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पंचशील हावनिश सोसाइटी में 10वीं मंजिल से गिरकर हो गयी. वह 10वीं कक्षा का छात्र था. पिता चार्टर अकाउंटेंट हैं, गुजरात में पदस्थापित हैं. घटना के बाद से गांव में भी कोहराम मचा है़ बहु मंजिला इमारत की घटना याद कर रो पड़ते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >