तिरहुत बम नहर में डूबने से किशोर की मौत

करजा थाना क्षेत्र के रक्सा वार्ड-01 में बुधवार की शाम तिरहुत बम नहर में डूबने से एक किशोर की मौत हो गयी़ उसकी पहचान सोनेलाल राय के 12 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार के रूप में हुई है़

मड़वन: करजा थाना क्षेत्र के रक्सा वार्ड-01 में बुधवार की शाम तिरहुत बम नहर में डूबने से एक किशोर की मौत हो गयी़ उसकी पहचान सोनेलाल राय के 12 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार के रूप में हुई है़ बताया गया कि दोपहर में घर से अन्य बच्चों के साथ खेलने गया था़ इसी क्रम में पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया़ शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की़ घर से करीब एक किमी की दूरी पर शव पानी में उपलाता दिखा़ ग्रामीणों ने शोर मचाया़ वहीं इसकी सूचना परिजनों को दी, जिसके बाद परिजनों व स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया़ मुखिया पति सह समाजसेवी मुन्ना राय ने घटना की सूचना पुलिस को दी़ थानाध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >