ट्रैक्टर की चपेट में आने से किशोर की मौत

बोचहां थाना क्षेत्र के उनसर में रविवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गयी. इसके बाद चालक भाग निकला.

प्रतिनिधि, बोचहां थाना क्षेत्र के उनसर में रविवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गयी. इसके बाद चालक भाग निकला. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया़ जबकि ट्रैक्टर को जब्त कर लिया. मृत किशोर की पहचान उनसर के ही नरेश पासवान के पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि किशोर मझौली-कटरा मार्ग के बगल में खेल रहा था. तभी कटरा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आ गया. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर किशोर को रौंद दिया. थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गयी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. स्वजन की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >