टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में तय फीस से ज्यादा वसूली

टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में तय फीस से ज्यादा वसूली

विशुन राजदेव टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, वैशाली पर लगा आरोप कुलसचिव से मिले छात्र, कहा-विवि की मिलीभगत से हो रहा वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर विशुन राजदेव टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, वैशाली पर बीएड छात्रों से अवैध वसूली की जा रही है.फाइनल इयर का अंकपत्र देने के बदले कॉलेज हर छात्र से 50 हजार रुपये मांग रहे हैं. इससे नाराज सैकड़ों छात्र बीआरएबीयू पहुंचे. छात्रों का आरोप है कि कॉलेज ने पहले ही राजभवन द्वारा तय शुल्क से अधिक राशि वसूल ली है. इसके बावजूद, आगामी एसटेट का फॉर्म भरने के लिए जरूरी अंकपत्र देने से मना किया जा रहा है. छात्र लोजपा (रा) के प्रदेश प्रधान महासचिव गोल्डेन सिंह व एएआइएसएफ के जिलाध्यक्ष महिपाल ओझा के नेतृत्व में छात्रों ने कुलसचिव से मुलाकात की. कुलसचिव ने तुरंत कॉलेज प्रशासन को फोन कर छात्रों को बिना देरी किये हुए अंकपत्र देने का निर्देश दिया. छात्र नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो राजभवन में शिकायत व चरणबद्ध आंदोलन किया जायेगा. उन्होंने विवि व कॉलेज प्रशासन की मिलीभगत का आरोप भी लगाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Lalitansoo

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >