जयनगर से मुजफ्फरपुर होते हुए उज्जैन के लिये चलेगी समर स्पेशल

जयनगर से मुजफ्फरपुर होते हुए उज्जैन के लिये चलेगी समर स्पेशल

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

यात्रियों की सुविधा को लेकर आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों की सूची जारी की गयी है जिसमें गाड़ी संख्या- 09040 जयनगर-उज्जैन स्पेशल ट्रेन 29 अप्रैल को जयनगर से 18.00 बजे खुल कर दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते एक मई को 01.00 बजे उज्जैन पहुंचेगी. इस ट्रेन में स्लीपर श्रेणी के 20 कोच लगेंगे. वहीं गाड़ी संख्या- 09002 जयनगर-उज्जैन अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 30 अप्रैल को जयनगर से 06.00 बजे खुल कर दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी, मोकामा, बख्तियारपुर, पटना, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते अगले दिन 15.00 बजे उज्जैन पहुंचेगी. इस तरह गाड़ी संख्या- 09104 मुजफ्फरपुर-उधना स्पेशल ट्रेन 30 अप्रैल को मुजफ्फरपुर से 13.00 बजे खुल कर हाजीपुर, सोनपुर, छपरा के रास्ते दूसरे दिन 00.30 बजे उधना पहुंचेगी. गाड़ी संख्या- 09044 बरौनी-बांद्रा टर्मिनल स्पेशल ट्रेन 29 अप्रैल को बरौनी से 23.00 बजे खुल कर समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, बापूधाम मोतिहारी, नरकटियागंज के रास्ते दूसरे दिन बांद्रा टर्मिनल पहुंचेगी. वहीं गाड़ी संख्या- 04037 सहरसा-नयी दिल्ली अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 29 अप्रैल को सहरसा से 07.00 बजे खुल कर समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर के रास्ते दूसरे दिन 07.00 बज नयी दिल्ली पहुंचेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >