BRABU में परीक्षा विभाग की लापरवाही पर फूटा छात्रों का गुस्सा, रिजल्ट और अंक पत्र की मांग

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) में परीक्षा विभाग की लापरवाही से बीएचएमएस के छात्र भड़क उठे हैं. साढ़े पांच साल का कोर्स छह साल बीतने के बाद भी पूरा नहीं हो पाया है, जिससे छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है.

BRABU Muzaffarpur: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) में परीक्षा विभाग की लचर कार्यशैली से नाराज बीएचएमएस के छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा. आर.बी.टी.एस. राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के अंतिम वर्ष (सत्र 2020-25) के दर्जनों छात्र-छात्राएं अंक पत्र और प्रोविजनल रिजल्ट जारी करने की मांग को लेकर शनिवार को विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन पहुंचे.

Student Protest: करियर दांव पर, काउंसिल रजिस्ट्रेशन अटका

छात्रों का कहना है कि परीक्षा विभाग की लापरवाही के कारण उनका भविष्य दांव पर लग गया है. साढ़े पांच साल का कोर्स छह साल बीतने के बाद भी पूरा नहीं हो पाया है. रिजल्ट और अंक पत्र में देरी से छात्र न तो अनिवार्य इंटर्नशिप पूरी कर पा रहे हैं और न ही आयुष काउंसिल में उनका रजिस्ट्रेशन हो पा रहा है. इससे आगामी सत्र में उच्च शिक्षा (एमडी/पीजी) में नामांकन से वे वंचित हो रहे हैं.

BRABU Bihar University News: अधिकारियों से बहस, कुलपति घेराव का प्रयास

विश्वविद्यालय पहुंचे छात्रों को जब अधिकारियों से पुराना टालमटोल भरा जवाब मिला, तो उनका गुस्सा भड़क गया. परीक्षा नियंत्रक से तीखी बहस के बाद आक्रोशित छात्र नारेबाजी करते हुए कुलपति कार्यालय का घेराव करने बढ़े. स्थिति बिगड़ती देख कुलसचिव प्रो. समीर कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे और छात्रों को समझाया.

कुलसचिव का 2 दिन का आश्वासन

कुलसचिव ने छात्रों की समस्याओं को सुनते हुए दो दिनों के भीतर परीक्षा परिणाम और अंक पत्र जारी करने की प्रक्रिया पूरी करने का ठोस आश्वासन दिया. इसके बाद छात्र शांत हुए, लेकिन चेतावनी दी कि निर्धारित समय में परिणाम घोषित न होने पर वे उग्र आंदोलन करेंगे.

नियम ताक पर, 5 महीने बाद भी रिजल्ट पेंडिंग

छात्रों ने बताया कि राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग (NCH) विनियम 2022 के नियम 11(सी)(1) के तहत परीक्षा के एक माह के भीतर परिणाम प्रकाशित करना अनिवार्य है. इसके बावजूद अप्रैल-मई में संपन्न हुई परीक्षाओं के पांच महीने बीत जाने के बाद भी रिजल्ट लटका हुआ है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit kumar

प्रभात खबर मुजफ्फरपुर में वरीय संवाददाता के पद पर कार्यरत हूं. पत्रकारिता में आठ वर्षों का अनुभव है. शिक्षा और क्राइम बीट पर विशेषज्ञता है. एमजेएमसी और एम.ए पॉलिटिकल साइंस के साथ एलएलबी की डिग्री प्राप्त है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >