दोस्तों के साथ नहाते समय डूबने से युवक की मौत

साहेबगंज. प्रखंड के तेलिया छपड़ा के पास वैशाली नहर में रविवार को नहाने के दौरान डूबने से आशापट्टी परसौनी निवासी स्व विनोद साह के पुत्र रवि कुमार (22) की मौत हो गयी.

साथियों ने शव ढ़ूंढकर निकाला व नहर किनारे रखकर घर चले गये साहेबगंज. प्रखंड के तेलिया छपड़ा के पास वैशाली नहर में रविवार को नहाने के दौरान डूबने से आशापट्टी परसौनी निवासी स्व विनोद साह के पुत्र रवि कुमार (22) की मौत हो गयी. बताया गया कि वह अपने साथियों के साथ नहा रहा था. इस दौरान गहरे पानी में चला गया. उसके साथी उसे बचाने की कोशिश करते, इसके पहले वह डूब गया. हालांकि उसके साथियों ने ही उसे पानी से ढूंढ़ निकाला और किसी को कुछ बताये बिना शव को नहर किनारे रखकर अपने-अपने घर चले गये. करीब एक घंटा बाद मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी हुई, तो शव को अपने घर ले जाकर दाह-संस्कार कर दिया. उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >