सोते समय गला रेत कर छात्र की हत्या

सोते समय गला रेत कर छात्र की हत्या

मुजफ्फरपुर. सीतामढ़ी जिले के महिंदवारा थाना क्षेत्र के बलुआ गांव में शनिवार की रात करीब 12.30 बजे सोये अवस्था में छात्र की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गयी. घिघियाने की आवाज सुनकर परिजन पहुंचे. उसे इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया. चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान महिंद्रावारा थाना क्षेत्र के बलुआ गांव निवासी भोला सहनी के 22 वर्षीय पुत्र संजीव कुमार के रूप में हुई है. मृतक के पीला भोला सहनी ने बताया कि वह बाहर रहकर पढ़ाई करता था. घर के कुछ काम के कारण घर आया था. पांच दिन पहले गांव के ही एक युवक से उसका विवाद हुआ था. उस समय आरोपी ने उसे जान से मार देने की धमकी दी थी. रात में खाना पीना खाने के बाद सभी लोग सो रहे थे. तभी आरोपी पांच-छह अन्य लोगों के साथ पहुंचकर घटना को अंजाम दिया. मृतक के पिता ने मैडिकल ओपी में अपना बयान दर्ज कराया है. पड़ोस के ही चार लोगो को नामजद किया है. मेडिकल ओपी प्रभारी ललन पासवान ने बताया कि बयान दर्ज किया गया है. पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >